{"_id":"614e0e778ebc3e01f9263abf","slug":"seven-grams-of-chitta-recovered-from-a-car-rider-in-badsar-hamirpur-hp-news-sml3850412137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर में कार सवार से सात ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर में कार सवार से सात ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत गलू के पास पुलिस ने वीरवार शाम कार सवार एक व्यक्ति से सात ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर ही है।
बड़सर पुलिस की टीम वीरवार शाम को बड़सर के गलू कस्बा के पास यातायात चेकिंग पर थी। इस दौरान एक कार को जब जांच के लिए रोका तो उसमें सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उससे सात ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निवासी मुंडखर निवासी के रूप में हुई है। आरोपी पर पूर्व में भी एनडीपीएस के तीन मामले दर्ज हैं। कार्यकारी थाना प्रभारी बड़सर परमजीत ने कहा कि आरोपी को दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।