फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seven Dhaneta players selected for state level competition

Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए धनेटा के सात खिलाड़ियों का चयन

Fri, 27 Sep 2024 10:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
धनेटा स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा के सात खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों का धनेटा स्कूल पहुंचने पर शुक्रवार को जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राएं अंशिका शर्मा, कृतिका शर्मा, संचिता शर्मा और कामिनी शर्मा ने अंडर-19 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परौल में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में धनेटा स्कूल की टीम ने जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब अंशिका शर्मा और कृतिका शर्मा का चयन राज्यस्तरीय टेबल टेनिस के ट्रायल के लिए हुआ है। यह ट्रायल हमीरपुर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा यशिता गुलेरिया ने अंडर-19 वाॅलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में भाग लिया। जहां से उनका चयन राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यशिता अब सरस्वती नगर, शिमला में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

खुशबू ठाकुर और पलक ठाकुर ने अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटानी में आयोजित हुई थी। अब इनका चयन राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो रैत में आयोजित की जाएगी। लड़कों की ओर से पीयूष कंग और आदित्य कुमार ने जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर ऊना में भाग लेने का अवसर प्राप्त किया है। समस्त विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed