{"_id":"6a9dc13aa5b36f7d510548ec","slug":"seva-bharati-has-started-a-bal-sanskar-kendra-in-bassi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-207423-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सेवा भारती ने बस्सी में शुरू \nकिया बाल संस्कार केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सेवा भारती ने बस्सी में शुरू किया बाल संस्कार केंद्र
Mon, 07 Sep 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बड़सर/भोरंज (हमीरपुर)। सेवा भारती की जिला इकाई हमीरपुर की ओर से बस्सी में बाल संस्कार केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। केंद्र में झुग्गी-झोपड़ियों और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में सहायता, होमवर्क करवाने के साथ संस्कार दिए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि सेवा भारती की ओर से जिले में पहले से ही सात अन्य स्थानों पर बाल संस्कार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। बस्सी में शुरू किए गए नए केंद्र का संचालन कैप्टन मदन लाल और उनकी पत्नी मनोज कुमारी करेंगे।
शुभारंभ अवसर पर बच्चों को कॉपियां और मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम के बाद आयोजित बैठक में जाहू, अवाहदेवी और बड़सर में भी नए संस्कार केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
सेवा भारती के महामंत्री वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य वंचित, पीड़ित, शोषित और जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार के माध्यम से सशक्त बनाना है। समाज के जरूरतमंद वर्ग तक शिक्षा और सेवा की सुविधाएं पहुंचाने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है।
कार्यक्रम में जिला मंत्री वीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अजीत शर्मा, चंद्र मोहन ठाकुर, पवन डोगरा, अर्जुन सिंह, रूबल ठाकुर, कैप्टन मदन लाल तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिदास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।