{"_id":"68867aa35f4d404abc08ab3a","slug":"serving-cows-is-like-serving-god-maharaj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-162295-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश की सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौवंश की सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा : महाराज
Mon, 28 Jul 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
त्रिलोकी गौधाम दख्योड़ा में आयोजित माता चौकी में उपस्थित श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
बिझड़ी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सठवीं के दख्योड़ा में स्थित त्रिलोकी गोधाम में रविवार को भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। गोशाला परिसर में एक भव्य माता की चौकी और अखंड भंडारे का आयोजन किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दानी सज्जनों के सहयोग से निर्मित दो आधुनिक कमरों का लोकार्पण रहा, जो विशेष रूप से गवाल और गवालीन (गो सेवकों) के लिए बनाए गए हैं। इस गोपाल कुटीर का लोकार्पण नंगल से पधारे स्वामी कृपालानंद महाराज ने किया।
उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति की आत्मा है। गोवंश की सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानी सज्जनों की सराहना की और कहा कि दूसरों की निस्वार्थ सेवा से ही जीवन में सच्चा आनंद और पुण्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
माता की चौकी कार्यक्रम में हिमाचल पुलिस विभाग में एसआई अनिल कुमार की भजन और भेंटों से माता रानी का गुणगान किया। आयोजन में स्थानीय पंचायत और आसपास के गांवों से महिलाएं, पुरुष, नवयुवक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गोधाम में गोवंश की दिन-रात सेवा करने वाले गवालों को परिवार सहित सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय पटियाल, प्रधान केहर सिंह, कमलेश ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, सुशील कुमार, अजय, कपलिश सहित अन्य मौजूद रहे।