फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Services not available after four o'clock in the evening

लंबलू शिफ्ट तो हुआ जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, पर चार बजे लटक रहा ताला

Sat, 15 May 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में कोविड केयर हेल्थ सेंटर बनाने के बाद इसके स्टाफ को आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू और बचत भवन शिफ्ट किया गया है। अस्पताल के आधे स्टाफ को लंबलू शिफ्ट किया गया है, लेकिन यहां शाम चार बजते ही ताला लटक रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों को शाम चार बजे के बाद अस्पताल में सेवाएं नहीं मिल रही हैं। लोगों को शाम के समय उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जाना पड़ रहा है। इससे पूर्व भी लंबलू आयुर्वेदिक अस्पताल में शाम चार बजे के बाद सेवाएं नहीं मिलती थी। क्षेत्र वासी इस अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं देने की मांग अरसे से कर रहे हैं, लेकिन इनकी मांग पर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लंबलू के प्रधान करतार सिंह चौहान ने इस बाबत उपायुक्त हमीरपुर से जब बात की तो आयुर्वेदिक विभाग ने शनिवार को इस संबंध में बैठक का आयोजन किया। जिसमें पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। लोगों में निशा देवी, अरुण कुमार, अजय कुमार, संजीव ठाकुर, सुमित आदि का कहना है कि लंबलू अस्पताल का लाभ क्षेत्र की डेढ़ दर्जन पंचायतों के लोगों को मिलता है, लेकिन यहां सुविधाएं न मिलने के कारण लोगों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जाना पड़ता है। अब यहां जिला आयुर्वेदिक अस्पताल को भी शिफ्ट किया गया है, बावजूद इसके 24 घंटे सुविधा नहीं मिल रही है। जबकि यहां दिन, रात सेवाएं मिलनी चाहिए। ग्राम पंचायत लंबलू के प्रधान करतार सिंह चौहान ने कहा कि अस्पताल में महज चार बजे तक ही सेवाएं मिल रही हैं। क्षेत्र के लोग उनके साथ शिकायत कर रहे हैं। इस बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया गया। इसके बाद शनिवार को बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल को 24 घंटे न खोला गया तो वे स्वयं अनशन पर उतरेंगे। उधर, इस बारे में आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की एमएस डॉ. पूनम ने कहा कि कोरोना के चलते स्टाफ की कमी है। कुछ की ड्यूटी कोविड केयर सेंटर में है, जबकि कुछ स्टाफ स्वयं संक्रमित है। इस कारण दिन, रात अस्पताल को खुला रखना संभव नहीं है। सुबह आठ से शाम आठ बजे तक अस्पताल को खुला रखने के लिए पंचायत और लोगों को विकल्प दिया गया है। अगर इस पर लोग सहमत होते हैं तो ऐसा किया जाएगा। 24 घंटे अस्पताल खुला रखना फिलहाल मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed