{"_id":"65f57f84e4d09645e109532a","slug":"sera-school-will-get-a-new-building-in-the-new-session-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-123759-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नए सत्र में सेरा स्कूल को मिलेगा नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नए सत्र में सेरा स्कूल को मिलेगा नया भवन
विज्ञापन
सेरा स्कूल में भवन निर्माण कार्य को लेकर मैदान समलत कार्य में लगी जेसीबी। संवाद
हमीरपुर। नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा के विद्यार्थियों को नए भवन की सुविधा मिलेगी। स्कूल में भवन निर्माण कार्य पर 1.50 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। विद्यार्थियों को विज्ञान प्रयोगशाला सहित नए भवन की उचित सुविधा मिलेगी। शनिवार को स्कूल में पुराने भवन को गिराने और खोदाई करने का कार्य शुरू हो गया है। अब शीघ्र ही स्कूल में भवन निर्माण कार्य शुरू होगा।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन दौरे के दौरान स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की मांगों को सुना था और अब स्कूल में नए भवन निर्माण कार्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
वर्तमान में स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक 191 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। उचित भवन व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। अब स्कूल में स्थित पुराने भवन की छत और विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य होगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। नए भवन में उन्हेंं आधुनिक पुस्तकालयों और कक्षा कक्षों की सुविधा मिलेगी। इस बारे में प्रधानाचार्य बीएल कौशल ने कहा कि स्कूल में भवन को लेकर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही स्कूल में भवन निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।