फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Senior pensioners honored, demands and problems discussed

Hamirpur (Himachal) News: वरिष्ठ पेंशनर सम्मानित, मांगों और समस्याओं पर चर्चा

Wed, 08 Jan 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Jan 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

कांगू में हुई हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई नादौन की बैठक

संवाद न्यूज ए

कांगू(हमीरपुर)। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई नादौन की मासिक बैठक कांगू में खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने पेंशनरों को बैठक का एजेंडा प्रस्तुत कर खंड नादौन में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, जिला प्रधान केसी गौतम, जिला महासचिव शंभू राम जसवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और पेंशन संशोधन पर मिलने वाले आर्थिक लाभों का भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों को लंबित ग्रेच्युटी, कम्युटेशन, लीव-एनकैशमेंट की राशि, महंगाई भत्ता की दो किस्तों का एरियर, चिकित्सा बिलों का भुगतान न नहीं हो पा रहा है। बैठक में खंड नादौन के 25 वरिष्ठ पेंशनरों को प्रदेशाध्यक्ष की ओर से स्मृति चिह्न और मफलर पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं चलने में असमर्थ पेंशनरों को घर पर ही सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जुल्फी राम वर्मा, अमर नाथ शर्मा, शेर सिंह, धर्म चंद, अमर चंद जग्गी, प्रेम चंद शर्मा, सुरेश कुमार सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed