{"_id":"68a8c794716d3377be0dbd90","slug":"senior-bjp-spokesperson-rajendra-rana-met-dhumal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-164529-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धूमल से मिले भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धूमल से मिले भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा
Sat, 23 Aug 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने भाजपा प्रदेश संगठन में वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। वह अपने दर्जनों समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीरपुर में पहुंचे। इस अवसर पर राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल का आशीर्वाद लिया और पार्टी नेतृत्व का इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राणा ने कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। संवाद
विज्ञापन