फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   self download e-voter card

जिले के मतदाता अब खुद डाउनलोड कर सकेंगे ई-वोटर कार्ड

Sun, 24 Jan 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग आम मतदाताओं की सुविधा के लिए एक नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत अब मतदाता अपना ई-वोटर कार्ड स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग सोमवार 25 जनवरी से यह सुविधा आरंभ करने जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी देवश्वेता बनिक ने कहा कि इस सुविधा के आरंभ होने के बाद कोई भी मतदाता अपने एंड्रॉयड फोन में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करके अपना ई-वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकता है। निर्वाचन आयोग के वेब पोर्टल एनवीएसपी डॉटइन या वोटरपोर्टल डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉटइन से भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

देवश्वेता बनिक ने कहा कि इस बार मतदाता सूचियों के पुनर्निरीक्षण कार्य के दौरान पहली बार दर्ज हुए मतदाता 25 जनवरी से 31 जनवरी तक अपना ई-वोटर कार्ड उपरोक्त माध्यमों से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अन्य सभी मतदाताओं के लिए भी यह सुविधा आरंभ हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी मतदाता अपने फोटो पहचान पत्र को डिजी लॉकर में डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे खोने पर दोबारा स्वयं प्रिंट एवं लेमिनेट किया जा सकता है। मतदान के दिन भी इसे वास्तविक मतदाता पहचान पत्र के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से इस सुविधा का लाभ उठाने तथा अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed