फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   self commitment pardhan appointed

पट्टा में निर्विरोध चुनीं पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य

Sun, 03 Jan 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
self commitment pardhan appointed
भोरंज की पट्टा पंचायत की निर्विरोध चुनी गई प्रधान। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत पट्टा में प्रधान और एक वार्ड सदस्य को निर्विरोध चुना गया है। हालांकि, पंचायत में अन्य वार्डों, उपप्रधान, बीडीसी, जिला परिषद के लिए चुनाव होने हैं। लेकिन, ग्रामीणों ने पंचायत का मुखिया चुन कर मिसाल कायम की है। इसकी क्षेत्र भर में सराहना की जा रही है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पट्टा पंचायत प्रधान पद के लिए एक ही नामांकन दर्ज हुआ है, जो गीता देवी ने भरा है। गीता देवी वर्ष 2001 से ही पंचायती राज में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं।
विज्ञापन

वे वर्ष 2001 से वर्ष 2005 तक वार्ड सदस्य, 2005 से 2010 तक पंचायत की प्रधान तथा वर्ष 2016 से 2020 तक पंचायत समिति की सदस्य रही हैं। इस बार उन्होंने ही प्रधान पद के लिए नामांकन दर्ज किया है। उनके विरोध में किसी ने भी नामांकन नहीं भरा है। जिससे वे निर्विरोध प्रधान चुनीं गई हैं। वहीं, इसी पंचायत के वार्ड 4 से सलोचना देवी भी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गई हैं। सलोचना देवी के विरोध में भी किसी ने भी अपना नामांकन दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

वार्ड से महज उन्होंने ही नामांकन भरा है। जिसके चलते वे निर्विरोध चुनी गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गीता देवी के पंचायत में कार्य करने की कार्यशैली बहुत ही अच्छी है, जिससे ग्रामीणों ने उन्हें निर्विरोध चुना है। खंड विकास अधिकारी भोरंज मनोज कुमार ने कहा कि पट्टा पंचायत से प्रधान पद के लिए महज एक ही आवेदन आया है। इस कारण यह निर्विरोध चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed