फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Selection of 18 players for the Under-19 football team

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-19 फुटबाल टीम के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन

Tue, 15 Sep 2026 11:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
Selection of 18 players for the Under-19 football team
खेल मैदान अणु में अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय फुटबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल देते खिलाड़
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के खेल मैदान अणु में सोमवार को अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय फुटबाल टीम के चयन के लिए ट्रायल हुए। इसमें जिलेभर के स्कूलों की पांच टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के पात्रता प्रपत्रों की जांच के बाद उन्हें ट्रायल में शामिल किया गया।
विज्ञापन

सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने ट्रायल का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी के डीपीई प्रदीप कुमार ने ट्रायल प्रक्रिया पूरी करवाई।
विज्ञापन

ट्रायल में पांच टीमों से 18 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी 15 से 18 अक्तूबर तक चंबा में होने वाली प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछले वर्ष भी जिले की अंडर-19 फुटबाल टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed