फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Security wall could not be built in 10th class school even after one and a half years

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं स्कूल में डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं बन पाई सुरक्षा दीवार

Wed, 11 Dec 2024 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। बजट के अभाव में डेढ़ वर्ष बाद भी डिडवीं स्कूल में सुरक्षा दीवार को लगाने का कार्य नहीं हो पाया है। क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के साथ अन्य सुरक्षा दीवार के गिरने का भी खतरा बना हुआ है, लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। डिडवीं स्कूल शिमला-मटौर एनएच 103 के साथ स्थित है। अगस्त 2023 में भारी बारिश के दौरान स्कूल की सड़क की तरफ लगाई गई सुरक्षा दीवार डंगे के साथ गिर गई थी।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने शिक्षा विभाग को सुरक्षा दीवार लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था, लेकिन अभी तक स्कूल की सुरक्षा दीवार को लगाने के लिए बजट राशि मंजूर नहीं हो पाई है। ऐसे में स्कूल में दाखिल विद्यार्थियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संंबंधी अभिभावकों हेमंत कुमार, सीमा देवी, प्रकाश, जगदेव, सोनिया और स्वर्णलता आदि ने कहा कि स्कूल परिसर में सुरक्षा दीवार पिछली बरसात में गिर गई थी। इसके बाद इस बार की बरसात भी बीत गई, लेकिन अभी तक दीवार नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा दीवार के साथ ही स्कूल का रसोईघर और खेल मैदान है, इसलिए हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने शिक्षा विभाग से दीवार के लिए बजट राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed