फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   security tight

हुड़दंगियों से निपटेगा पुलिस का एंटी ‘गुंडा स्क्वायड’

Thu, 05 Dec 2019 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दो दिवसीय राज्य स्तरीय हमीर उत्सव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने इस बार पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में बहुत ही कड़े सुुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने वीरवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि इस बार एंटी गुंडा स्क्वायड नाम से एक अलग पुलिस दस्ते की इस उत्सव के दौरान तैनाती की गई है। पुलिस का एंटी गुंडा स्क्वायड उत्सव के दौरान हुड़दंगियों और शरारती तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। इस स्क्वायड का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार करेंगे।
विज्ञापन

दो महिला पुलिस स्क्वायड बनाए गए हैं। जिसका नेतृत्व महिला थाने की प्रभारी इंस्पेक्टर किरण कुमारी करेंगी। इस महिला स्क्वायड में 20 महिला कांस्टेबल के अलावा पांच पुरुष कांस्टेबल भी साथ रहेंगे। महिला टीम की रिपोर्टिंग डीएसपी रेणू शर्मा को होगी। दिन में पेट्रोलिंग के अलावा रात को दस बजे के बाद अगर किसी महिला को घर जाने में कोई समस्या पेश आती है तो उसे पुलिस घर तक छोड़ने की व्यवस्था करेगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आपातकालीन दूरभाष नंबर 112 के अलावा कंट्रोल नंबर 01972-224339 पर संपर्क कर सकते हैं। उत्सव में 140 पुलिस जवान बाहरी पुलिस बटालियन से, 50 होमगार्ड और 80 लोकल पुलिस जवान के साथ कुल 270 पुलिस जवान तैनात होंगे। पूरे शहर को 12 सेक्टरों में बांटा गया है। सात सेक्टर को मिनी सचिवालय से लेकर कार्यक्रम स्थल के गेट तक और पांच सेक्टर ग्राउंड के भीतर होंगे। जिसमें 85 पुलिस जवान और दो त्वरित एक्शन टीम (क्यूआरटी) शामिल रहेंगी। एक पुलिस रिजर्व बस स्टैंड के बाहर रहेगी। इसके अलावा अणु चौक, पक्का भरो चौक, मट्टनसिद्ध बाईपास, नालटी बाईपास और दोसड़का समेत पांच पुलिस नाके लगाए गए हैं ताकि, बाहर से आने वाले लोगों की गहन तलाशी के बाद प्रवेश की अनुमति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed