{"_id":"633ed20beeba9c220938d1cc","slug":"security-guard-recruitment-in-hamirpur-will-be-on-11th-and-12th-hamirpur-hp-news-sml4240366156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती 11 और 12 को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती 11 और 12 को होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पंजाब की निजी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज कंपनी उप रोजगार कार्यालय भोरंज और बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी दसवीं पास या इससे ऊपर होना चाहिए। आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए साक्षात्कार के लिए उप रोजगार कार्यालय भोरंज में 11 अक्तूबर या उप रोजगार कार्यालय बड़सर में 12 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर सुधा सूद ने बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।
कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 14 हजार से 19 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह निर्धारित योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
उन्होंने इच्छुक युवाओं से आग्रह किया है कि वह पूर्ण तैयारी के साथ साक्षात्कार में भाग लें तथा अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हिमाचली बोनाफाइड तथा सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ उप रोजगार कार्यालय भोरंज में 11 अक्तूबर या उप रोजगार कार्यालय बड़सर में 12 अक्तूबर को 10:30 बजे उपस्थित हों। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया है कि वे अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।