फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Security guard interview in Hamirpur and Sujanpur on 19-20

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर और सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 19-20 को

Thu, 15 Dec 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब के सरहिंद की निजी कंपनी मैसर्ज सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों के लिए 19 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर और 20 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा आयु 21 से 37 वर्ष के बीच हो।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 13,500 रुपये से लेकर 18,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सुधा सूद ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार को उसके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ 19 दिसंबर को सुबह साढे़ दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर या 20 दिसंबर को सुबह साढे़ दस बजे उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed