फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Security arrangements should be strengthened in the state: Sangh

प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए : संघ

Sun, 14 Dec 2025 04:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 14 Dec 2025 04:46 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ रही अवांछित तत्वों की गतिविधियां
विज्ञापन

भरेड़ी (हमीरपुर)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की मासिक बैठक भरेड़ी में हुई। बैठक में काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। कुलवंत राय, विद्यासागर आदि ने जिले की अंडर-18 लड़कों की वॉलीबाल टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। बैठक में प्रदेश की सुरक्षा और सामाजिक स्थिति को लेकर भी चर्चा की गई। वरिष्ठ नागरिकों ने चिंता जताई कि प्रदेश में अवांछित तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

सदस्यों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और समय-समय पर प्रभावी निगरानी की जाए। स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर देते हुए नियमित योग, प्राणायाम, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और सकारात्मक सोच को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की बात रखी गई। आगामी दिनों में प्रस्तावित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजनों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कुलवंत राय, बीडीसी चेयरमैन राजेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय कोच विद्यासागर शर्मा, प्रताप सिंह, मनोहर लाल शर्मा, केशव शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed