फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Security arrangements in Bhota are based on Ram Bharos... lack of CCTV increases concern

Hamirpur (Himachal) News: भोटा में सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे... सीसीटीवी की कमी से बढ़ी चिंता

Wed, 13 May 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements in Bhota are based on Ram Bharos... lack of CCTV increases concern
अक्षय कुमार, वार्ड नंबर दो  नगर पंचायत भोटा
भोटा (हमीरपुर)। मंडी, ऊना, घुमारवीं, बिलासपुर और शिमला को जोड़ने वाला प्रमुख केंद्र भोटा आज सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा इंतज़ाम राम भरोसे चलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौकों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की अनुपस्थिति के कारण चोरी, झगड़े और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो गया है। इससे न सिर्फ आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है, बल्कि पुलिस जांच में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का मानना है कि यदि प्रमुख चौकों, बस स्टैंड, बाजार और प्रवेश मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तो अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। इससे संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी आसान होगी और किसी भी घटना के बाद जांच प्रक्रिया भी तेज और सटीक हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में पहले भी चोरी और संदिग्ध घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। वर्तमान समय में जहां छोटे-बड़े शहरों में सुरक्षा के लिए आधुनिक निगरानी प्रणाली अपनाई जा रही है। वहीं, भोटा जैसे व्यस्त कस्बे में यह सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं है।
लोगों ने नगर पंचायत और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।
---



शहर में सीसीटीवी लगना बहुत ही जरूरी हैं। शहर से लेकर मंदिर तक सीसीटीवी कैमरों की बहुत ही आवश्यकता है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आज यह मुख्य मुद्दा है। शहर में पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। -डॉ. देशराज शर्मा, निवासी वार्ड नंबर सात, नगर पंचायत भोटा


अगर कोई घटना घटित होती है, तो दुकानदारों द्वारा लगाए गए कैमरों पर ही निर्भरता होती है। शहर और मुख्य चौकों पर सीसीटीवी लगाए जाना बहुत ही जरूरी हैं, ताकि संदिग्ध घूम रहे लोगों पर भी नजर रखी जा सके। -अक्षय कुमार, निवासी वार्ड नंबर दो, नगर पंचायत भोटा


शहर में सीसीटीवी न होने के कारण चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल हो जाता है। रात के समय सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे ही होती है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के मुख्य प्रवेश स्थानों पर सीसीटीवी लगने जरूरी हैं। -पवन कुमार, निवासी वार्ड नंबर चार, नगर पंचायत भोटा


वर्तमान समय में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा, जहां पर सीसीटीवी न लगाए गए हों। मगर भोटा केंद्र बिंदू होने के बाद भी सीसीटीवी जैसी सुविधाओं से वंचित है। प्रशासन को इस बारे में सोचना चाहिए और सीसीटीवी स्थापित किए जाने चाहिएं। -चमन लाल, निवासी वार्ड नंबर सात, नगरपंचायत भोटा



कोट :

अभी सीसीटीवी कैमरों के लिए बजट नहीं है। जैसे ही बजट का प्रावधान होगा, तो भोटा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। -पंकज धीमान, सचिव नगर पंचायत भोटा

अक्षय कुमार, वार्ड नंबर दो  नगर पंचायत भोटा

अक्षय कुमार, वार्ड नंबर दो  नगर पंचायत भोटा

अक्षय कुमार, वार्ड नंबर दो  नगर पंचायत भोटा

अक्षय कुमार, वार्ड नंबर दो  नगर पंचायत भोटा

अक्षय कुमार, वार्ड नंबर दो  नगर पंचायत भोटा

अक्षय कुमार, वार्ड नंबर दो  नगर पंचायत भोटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article