फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Second Kovid Health Center of the district to be set up in NIT: DC

एनआईटी में स्थापित होगा जिले का दूसरा कोविड स्वास्थ्य केंद्र : डीसी

Wed, 28 Apr 2021 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हमीरपुर जिले में संक्रमित व्यक्तियों के उपचार के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कोविड-19 प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के बाद से अभी तक जिले में लगभग डेढ़ सौ अतिरिक्त बिस्तर क्षमता चिह्नित की जा चुकी है। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने कहा कि हमीरपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में सेकेंडरी लेवल का 100 बिस्तर क्षमता का जिला कोविड स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी) चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को यहां त्वरित आधार पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं और यह केंद्र जल्द ही कार्य करना शुरू कर देगा। इस कोविड केयर सेंटर में जरूरत पड़ने पर 200 बिस्तर की अतिरिक्त क्षमता और बढ़ाई जा सकती है। इस केंद्र के स्थापित हो जाने से कोविड-19 संक्रमितों को उपचार की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेद अस्पताल हमीरपुर में पूर्व में स्थापित डीसीएचसी में भी बिस्तर क्षमता बढ़ाई गई है। मंगलवार रात्रि तक यहां 20 बिस्तर और क्रियाशील कर दिए गए हैं, जबकि 20 अन्य बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य जारी है। इस प्रकार इस डीसीएचसी में कुल बिस्तर क्षमता 60 से बढ़कर 100 हो गई है। उपमंडल स्तर पर भी सभी एसडीएम को 50 बिस्तर क्षमता का कम से कम एक क्वारंटीन सेंटर चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। बिस्तर क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पड़ने पर इन केंद्रों को संक्रमित व्यक्तियों के उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर के रूप में भी उपयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed