फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seasonal and local food is essential for a healthy life: Kuldeep

स्वस्थ जीवन के लिए मौसमी और स्थानीय आहार जरूरी : कुलदीप

Wed, 15 Oct 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 15 Oct 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
Seasonal and local food is essential for a healthy life: Kuldeep
टौणी देवी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जानकारी देती मनोवैज्ञानिक शीतल वर्मा। -
टौणी देवी (हमीरपुर)। सीडीपीओ टौणी देवी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि मानव शरीर एक रथ के समान है, जो निरंतर चलता रहता है। उचित पोषण शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे पहला और सशक्त साधन है। इसके लिए स्थानीय और मौसमी आहार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

वह मंगलवार को ग्राम पंचायत पौहंज और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी और समीरपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रमों में इसमें स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों किशोरावस्था में पोषण और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूक किया गया। सीडीपीओ ने विद्यार्थियों से मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर चर्चा करने और अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए योग, श्वास और ध्यान क्रियाओं को अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

टौणी देवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक शीतल वर्मा ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का सबसे संवेदनशील और परिवर्तनशील चरण है, जिसमें शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक बदलाव तेजी से होते हैं। मानसिक रूप से सशक्त व्यक्ति ही जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य, संयम और सकारात्मकता के साथ कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कॅरिअर काउंसलर ने छात्रों को शैक्षणिक और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के उपाय बताए और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद की। इस अवसर पर पोषण प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को हरी सब्जियां, फल, दूध, दालें, अनाज और पर्याप्त पानी के सेवन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप चौहान ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed