फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Search intensifies for missing youth near pump house on Beas bank

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास किनारे पंप हाउस के पास से लापता हुए युवक की तलाश तेज

Tue, 30 Jul 2024 09:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Jul 2024 09:27 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन के निकट ब्यास नदी के किनारे स्थित पंप हाउस के पास से तीन दिन लापता हुए युवक की तलाश तेज कर दी गई है। एनडीआरफ की टीम सोमवार को ब्यास नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


बता दें कि युवक ने पंप के पास से पानी में छलांग लगा दी है। लापता 32 वर्ष मोहित कुमार पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव जवार, तहसील अंब, अमतर में माता-पिता के साथ किराए के कमरे में रहता था। पिता हरभजन सिंह सरकारी कर्मचारी हैं और नादौन के ही एक कार्यालय में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


शनिवार रात के समय मोहित ने किसी बात को लेकर पहले अपने माता-पिता के साथ झगड़ा किया तथा आत्महत्या की धमकी देने लग गया। इसके बाद देर रात जब परिजन सो रहे थे तो वह अपनी बाइक पर सवार होकर पंप हाउस के पास पहुंचा। इससे थोड़ा पीछे ही उसने बाइक खड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी के किनारे गीली रेत के ऊपर पैरों के निशान भी मिले हैं। उसका मोबाइल पास ही एक पत्थर पर रखा हुआ मिला है। ऐसे आशंका जताई जा रही है कि उसने पानी में छलांग लगा दी होगी। थाना प्रभारी नादौन बाबू राम शर्मा ने कहा कि युवक की तलाश की जा रही है। इसके लिए एनडीआरएफ की टीम युवक को ढूंढने का पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed