फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sdm kiran transfered

एसडीएम किरण भड़ाना को विदाई, विजय ने संभाला पदभार

Sat, 16 May 2020 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
sdm kiran transfered
उपमंडल नादौन की आईएएस अधिकारी किरण भड़ाना को उनके तबादले से पूर्व सम्मानित करते स्टाफ सदस्य और अ? - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। एचएएस अधिकारी विजय कुमार ने शनिवार को एसडीएम नादौन का कार्यभार संभाल लिया। वह चंबा के सलूणी से ट्रांसफर होकर नादौन आए हैं। इससे पूर्व एसडीएम नादौन किरण भड़ाना के साथ उन्होंने शिष्टाचार भेंट कीं। भड़ाना ने विजय कुमार के साथ अपने कार्यालय के प्रत्येक कर्मचारी का परिचय करवाया तथा उपमंडल के हालात और अन्य कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भर के लोगों ने जो धनराशि कोरोना महामारी के लिए भेंट की थी। उस राशि में से स्वास्थ्य विभाग के लिए 1500 पीपीई किट, सैनिटाइजर, शील्ड ग्लव्स आदि खरीदकर रख दिए गए हैं। इसके उपरांत एसडीएम कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने किरण भड़ाना को चायपान करवाया तथा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। डॉ पंकज लखनपाल ने पशु चिकित्सा विभाग की ओर से किरण भड़ाना को सम्मानित किया। कहा कि उनके कार्यकाल में सभी कर्मचारियों, अधिकारियों तथा नादौन क्षेत्र की जनता ने भरपूर सहयोग दिया। इसके बाद वह उपायुक्त हमीरपुर से मिलने के बाद सीधे सलूणी के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed