फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   SDM called a meeting, again there was uproar among the councilors of both the parties

एसडीएम ने बुलाई बैठक, दोनों दलों के पार्षदों में फिर हुआ हंगामा

Fri, 16 Sep 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में चल रही दोनों दलों के पार्षदों की कलह को शांत करवाने के लिए शुक्रवार को उपमंडलाधिकारी सुजानपुर ने पार्षदों की बैठक बुलाई। लेकिन, इसमें भी खूब उठापटक हुई। बैठक में कांग्रेस व भाजपा के पार्षद एक दूसरे पर तल्ख दिखे। वहीं, भाजपा पार्षद मुद्दों से संतुष्ट न होकर बैठक हॉल से बाहर आ गए। हालांकि, इसके आधे घंटे बाद जब यह पार्षद दोबारा बैठक हॉल में पहुंचे तब कांग्रेस के पार्षद बैठक हॉल छोड़ चुके थे। हालांकि, दोनों पार्टियों के जनप्रतिनिधियों को उपमंडल अधिकारी नागरिक ने समझाया, लेकिन भाजपा व कांग्रेस पार्षदों में एक दूसरे के प्रति काफी नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर में विकास कार्यों को लेकर पक्षपात के आरोप कांग्रेस पार्षदों ने लगाए है। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद कार्यालय में कांग्रेसियों की ओर से की गई प्रेस वार्ता का मामला भी गर्माया हुआ है। इन्हीं मामलों को शांत करवाने के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ हरीश गज्जू ने नुमाइंदों के साथ शुक्रवार को बैठक रखी। बैठक में भाजपा के पार्षदों ने कांग्रेस के पार्षदों तथा कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा के पार्षदों पर आरोप लगाते हुए अधिकारी के सामने हंगामा किया।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद पहले बाहर आ गए और उनके दोबारा बैठक में जाने पर कांग्रेस पार्षद बैठकर छोड़कर आ गए। हालांकि, उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. हरीश गज्जू ने मामले को शांत करवाते हुए विकास कार्यों को एक समान करने के लिए सहमति जताई। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि मामला शांत करवाने का प्रयास किया गया है तथा शहर के विकास को लेकर आपस में मिलजुल कर कार्य करने के लिए कहा गया है। उन्हें एकजुट करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed