फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Scrub typhus hits Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में स्क्रब टायफस की दस्तक, चार लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Wed, 18 Oct 2023 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में स्क्रब टायफस ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग ने बीते रोज चिकित्सा खंड बड़सर से नौ सैंपल लिए थे, जिसमें से स्क्रब टायफस के चार पॉजिटिव मामले आए हैं। अब विभाग ने अन्य स्वास्थ्य खंडों में भी स्क्रब टायफस को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। वहीं, जरूरी दवाइयों जैसे एजिथ्रोमाइसिन और डोक्सीसाईक्लीन का आवश्यक स्टॉक सभी अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
















स्क्रब टायफस आमतौर पर बरसात के दिनों में अधिक फैलता है, लेकिन महिलाएं आजकल खेतों में खास कटाई का कार्य कर रही हैं। ऐसे में उस घास के अंदर जो कीटाणु हैं, उनके शरीर के संपर्क में आने से स्क्रब टायफस फैल रहा है। स्क्रब टाइफस के कारण व्यक्ति को बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द आदि होते हैं।
विज्ञापन
















स्क्रब टाइफस मुख्य रूप से कुछ घुनों का परजीवी है, जिनमें से दो निकट संबंधी प्रजातियां हैं, लेप्टोट्रोम्बिडियम (ट्रॉम्बिकुला) अकामुशी और एल. डेलीएन्से, इस रोग के वाहक हैं। यह संक्रमण मनुष्यों में तब फैलता है जब घुन का लार्वा किसी व्यक्ति को काटता है। संक्रमित घुन द्वारा काटे जाने के लगभग 10 से 12 दिन बाद एक व्यक्ति स्क्रब टाइफस से बीमार पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
















काटने की जगह पर लाल या गुलाबी रंग का घाव दिखाई देता है और व्यक्ति को लिंफ ग्रंथियों में सूजन के साथ-साथ सिरदर्द, बुखार, ठंड और सामान्य दर्द का अनुभव होने लगता है। बुखार शुरू होने के लगभग एक सप्ताह बाद, धड़ की त्वचा पर गुलाबी रंग के दाने विकसित हो जाते हैं और हाथ और पैरों तक फैल सकते हैं।
































बुखार आने पर अस्पताल में करवाएं जांच















बीएमओ बड़सर डॉ. ब्रिजेश ने कहा कि स्क्रब टायफस के मामले आ रहे हैं। ऐसे में इससे बचाव के लिए जिनको भी बुखार हो रहा है वे समय पर अस्पताल में जाकर जांच करवाएं। वहीं, जो महिलाएं आजकल घास आदि काट रही हैं, वह मुंह ढककर, पैरों में जुराबें आदि डालकर जाएं। इससे स्क्रब टायफस होने से संभावनाएं कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed