फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Screening process for class III and IV posts will start from June 18

Hamirpur (Himachal) News: तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों लिए 18 जून से शुरू होगी स्क्रीनिंग प्रक्रिया

Tue, 11 Jun 2024 10:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 11 Jun 2024 10:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों और आश्रितों के कोटे से भरे जाने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरने की के लिए पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में कवायद शुरू कर दी है। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद 18 जून से छह सितंबर तक विभिन्न पदों के लिए प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। इसके लिए पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन




शेड्यूल के अनुसार अकांउटेंट, अकाउंटेंट कम मेडिकल आरओ, जूनियर अकांउटेंट, सीनियर असिस्टेंट (अकाउंटस), जूनियर ऑडिटर, ऑडिटर, जेओए (अकाउंटस) के लिए 18 जून को प्रमाण पत्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी। डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए 21 जून, असिस्टेंट ऑक्शन रिकॉर्डर के लिए 25 जून और चपड़ासी, बेल्डर के पदों के लिए 28 जून को सक्रीनिंग होगी।
विज्ञापन




पूर्व सैनिक निदेशालय के रोजगार अधिकारी रविंद्र ने कहा कि पंचकर्मा मसाज (पुरुष और महिला) के लिए दो जुलाई, कंसल्टेंट, काउंसलर, ब्लॉक प्रोग्रामर, जिला प्रशासनिक कम प्रोग्राम असिस्टेंट, इंस्ट्रक्टर फॉर हीयरिंग इंपेयर चिल्ड्रन के पदों के लिए पांच जुलाई को प्रमाण पत्रों की जांच होगी। जेई (सिविल), जेई (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंवायरमेंटल इंजीनियर, सर्वेयर के पदों के लिए नौ जुलाई, क्लर्क, जेओए (आईटी), स्टेनो टाइपिस्ट, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 12 जुलाई को स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि ड्राइंग मास्टर, शास्त्री, एलटी के पदों के लिए 16 जुलाई, जेबीटी के पदों के लिए 19 जुलाई, रेफ्रिजरेटर प्लांट ऑपरेटर के लिए 23 जुलाई, रेफ्रिजरेटर मेकेनिक के पदों के लिए 23 जुलाई, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, जूनियर तकनीशियन के पदों के लिए 26 और आर्टटेक्चुअल सीनियर ड्राफ्टसमैन, इलेक्ट्रिशियन के पदों के लिए 30 जुलाई को स्क्रीनिंग होगी।



इसके अलावा सेरीक्ल्चर इंस्पेक्टर, सब स्टेशन अटेंडेंट, फीटर, लाइनमैन के लिए दो अगस्त, लैब तकनीशियन, लैब अटेंडेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट, मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड-टू, एमओ, एमओ (आयूष), मल्टी पुनर्वास कार्यकर्ता, ओटीए के पदों के लिए छह अगस्त को प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। फार्मासिस्ट(एलौपेथी), फार्मासिस्ट(आर्युवेदा), फिजियोथैरपिस्ट, रेडियोग्राफर, आरबीएसके मैनेजर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरीवाइजर, स्टॉफ नर्स के पदों के लिए नौ अगस्त, टीबी हेल्थ विजिटर, वेटनरी फार्मासिस्ट, असिस्टेंट केमिस्ट, एएनएम, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों के लिए 13 अगस्त को स्क्रीनिंग की जाएगी।




ऑडियोमेट्रिशियन, ऑडियोमेट्रिक असिस्टेंट, डेंटल मेकेनिक, डिस्पेंसर के पदों के लिए 16 अगस्त, हॉर्टीकल्चर एक्टेंशन ऑफिसर, जूनियर कोच के पदों के लिए 20 अगस्त, जूनियर डॉफ्टसमैन, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर, माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों के लिए 23 अगस्त की दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके अलावा ड्राइवर के लिए 27 अगस्त, फायरमैन, हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों के लिए 30 अगस्त, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, कंसलटेंट के पदों के लिए तीन सिंतबर, इंस्ट्रक्टर फॉर हीयरिंग इंपेयर्ड चिल्ड्रन, फिशरीज फील्ड असिस्टेंट के पदों के लिए छह सिंतबर को प्रमाण पत्रों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed