{"_id":"68e4197ad03f89c1b10982b1","slug":"screening-and-document-inspection-will-be-held-in-hamirpur-on-october-15-and-16-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-169151-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 15 और 16 अक्तूबर को स्क्रीनिंग और दस्तावेजों का होगा निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 15 और 16 अक्तूबर को स्क्रीनिंग और दस्तावेजों का होगा निरीक्षण
Tue, 07 Oct 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक रोजगार कक्ष हमीरपुर में 15 अक्तूबर से विभिन्न पदों के लिए स्क्रीनिंग और दस्तावेज निरीक्षण प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
इसमें पूर्व सैनिक, विकलांग पूर्व सैनिक तथा युद्ध में बलिदान हुए सैनिकों के आश्रित, जिन्हें मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड इंप्लॉयमेंट, डायरेक्टर जनरल ऑफ इंप्लॉयमेंट दिल्ली की ओर से प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है, वही भाग ले सकते हैं। इसमें जूनियर कोच बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी तथा कुश्ती, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लाइब्रेरी ट्रेनी के लिए 15 अक्तूबर को अपने दस्तावेज निरीक्षण करवा सकते हैं।
जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, फोरमैन ग्रेड टू, मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, फोरमैन ग्रेड टू इंजीनियरिंग के लिए 16 अक्तूबर को स्क्रीनिंग और दस्तावेज का निरीक्षण होगा। सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विंग प्रभारी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में 25 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
रोजगार कार्यालय द्वारा जारी किया गया कंप्यूटराइज्ड एक्स 10 कार्ड नियमानुसार नवीनकृत होना चाहिए। यदि पंजीकरण रद्द हो गया है, तो उसे स्क्रीनिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को तय तिथि के दिन ही अपने दस्तावेज चेक करवाने होंगे। इसके बाद कोई दस्तावेज मान्य नहीं होंगे।
पूर्व सैनिकों के लिए प्रवेश समय सुबह 10:00 से 11:00 बजे और दस्तावेज निरीक्षण का समय 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पदों के लिए पूर्व सैनिकों की योग्यता के साथ संबंधित एनसीओ कोड होना अनिवार्य है। यह पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे।