फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Scooty riding couple hit by truck from behind, wife dies tragically

Hamirpur (Himachal) News: स्कूटी सवार दंपती को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, पत्नी की दर्दनाक मौत

Wed, 14 Aug 2024 01:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
नादौन में ब्यास पुल पर हादसा, चालक मौके से फरार, बाद में गिरफ्तार
विज्ञापन

पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर नादौन से ज्वालामुखी की ओर जा रही थी महिला
मंडी जिले के पटढ़ीघाट के रहने वाला है दंपती, सरकाघाट निवासी चला रहा था ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत ब्यास पुल पर मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब भयानक हादसे में स्कूटी सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी भयंकर थी कि महिला का शरीर तीन हिस्सों में बंट गया। एक टांग पिछले टायर के नीचे बुरी तरह से फंस गई। महिला अपने पति के साथ नादौन से ज्वालामुखी की ओर जा रही थी। महिला मंडी जिलेे के पटढ़ीघाट की रहने वाले थी। हादसे के बाद ट्रक चालक तिलक राज निवासी सरकाघाट मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के पति श्याम सुंदर ने बताया कि वे मंडी के पटढ़ीघाट के रहने वाले हैं। वह स्वयं नादौन के रैल में स्थित मंदिर में पुजारी का काम करते हैं। अपनी पत्नी पूजा देवी (39) के साथ स्कूटी पर सवार होकर रैल से ज्वालामुखी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नादौन में ब्यास पुल पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पूजा देवी अनियंत्रित होकर ट्रक की तरफ गिरकर पिछले टायर के नीचे आ गई और ट्रक चालक उसे घसीटता हुआ ले गया और मौके से फरार हो गया। चालक ट्रक में सीमेंट भरकर धर्मशाला की ओर जा रहा था। श्याम सुंदर ने कहा कि उसकी बेटी जमा दो में तथा उसका बेटा दसवीं कक्षा में रैल में पढ़ते हैं। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा और यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी गई है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed