{"_id":"65a583188cb5d528340ba057","slug":"scooty-accident-injured-husband-and-wife-referred-to-pgi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-18981-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, चोटिल पति-पत्नी पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, चोटिल पति-पत्नी पीजीआई रेफर
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। हमीरपुर-सुजानपुर मुख्य मार्ग नजदीक ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ के पास सोमवार दोपहर को एक दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। स्कूटी पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे में इनके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पति-पत्नी को गंभीर हालात में सिविल अस्पताल सुजानपुर में ले जाया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है, लेकिन वहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए दोपहर बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घायलों की पहचान हंसराज निवासी गांव टिक्कर और अनीता के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। एएसआई कुलदीप पटियाल ने बताया कि दुर्घटना के क्या कारण रहे हैं, इसे लेकर छानबीन की जा रही है। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि हादसे की छानबीन की जा रही है।