फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Schedule of review meetings of Panchayat representatives decided

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठकों का शेड्यूल तय

Wed, 26 Feb 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 26 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठकों का शेड्यूल तय हो गया है। बैठकों का आयोजन चार माह बाद किया जा रहा है। बैठकों में खंड विकास अधिकारी विधायक निधि, योजना मद, वित्त आयोग, मनरेगा व आवास जैसी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जा रही है ताकि आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इस दौरान जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रथम बैठक का आयोजन मंगलवार को गाहली पंचायत घर में किया गया। जिसमें लहड़ा, गोइस, गलोड़ खास, हड़ेटा, उट्टप, गाहली, मैड़, फाहल, कश्मीर, सनाही और सरेड़ी पंचायतों की समीक्षा की गई। अगली बैठक का आयोजन 27 फरवरी को सुबह 10:30 बजे पंचायत घर मालग में ग्राम पंचायत बढ़ेडा, पन्याली, मालग, बटरान, मझेली, बूणी, रंगस, जोल सप्पड, नोंहगी, घलूं व दंगड़ी। 28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे मिनी सचिवालय में अमलेहड़, गौना, बसारल, भदरोल, भरमोटी खुर्द, बेला, करौर, कमलाह, कोटला चिलियां, मझियार, लाहड कोटलू, भूंपल व मण। एक मार्च को सुबह 10:30 बजे मिनी सचिवालय में जलाड़ी, कलूर, कोहला, बड़ा, चोडू, फस्टे, जीहन, बर्धियाड, बलडूहक, सपडोह, पुतडीयाल, रैल व कंडरोला पलासी। तीन मार्च को सुबह 10:30 बजे पंचायत घर धनेटा में ग्राम पंचायत भदरू, पनसाई, मनसाई, बेहरड, झलान व बदारण में बैठक का आयोजन होगा। तीन मार्च को दोपहर 2:30 बजे पंचायत घर धनेटा में किटपल, धनेटा, हथोल, गवाल पत्थर व जसाई पंचायतों की समीक्षा की जाएगी। बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि समीक्षा से विकास कार्यों को गति मिलती है तथा जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed