{"_id":"5d696d4a8ebc3e93b039521b","slug":"satutatio-tense-after-women-death-hamirpur-hp-news-sml3057465115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके वालों ने रास्ते में रोकी बेटी की अर्थी, वापस ससुराल के घर पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके वालों ने रास्ते में रोकी बेटी की अर्थी, वापस ससुराल के घर पहुंचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की बदारण पंचायत के जसोह गांव में वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार से पूर्व जमकर हंगामा किया। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और देर शाम मृतक महिला का अंतिम संस्कार हुआ। महिला की माता रीता देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने अंतिम संस्कार से पूर्व मायके वालों द्वारा किए जाने वाले रीति-रिवाजों के लिए उनका इंतजार नहीं किया और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया गया। महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए जब ससुराल पक्ष के लोग चले तो रास्ते में मायके पक्ष की महिलाओं ने अर्थी को नीचे रखवा दिया।
इस दौरान काफी हंगामा हुआ और शव को वापस घर ले जाया गया। वहां मायके वालों ने अपने रीति रिवाज पूरे किए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद ही वे संस्कार के लिए तैयार हुए। इस साथ उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बच्चों के साथ मिलने नहीं दिया गया। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि मायके वाले घर से दूर खड़े थे और घर नहीं आ रहे थे। इस संबंध में अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि महिला का दाह संस्कार हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला के पति को अदालत में पेश किया गया है। जहां उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।