फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sapana soni electred president and sanjay dhiman wise president in nagar panchyat bhota

नपं भोटा में सपना सोनी अध्यक्ष, संजय धीमान बने उपाध्यक्ष

Mon, 18 Jan 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
sapana soni electred president and sanjay dhiman wise president in nagar panchyat bhota
भोटा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शहर में रोड शो करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में सोमवार को बड़सर के कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार ओपी शर्मा की अध्यक्षता में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पार्षदों वार्ड नंबर 1 राजो देवी, वार्ड नंबर 2 सुषमा बाला, वार्ड नंबर 3 सपना सोनी, वार्ड नंबर 4 अश्वनी सोनी, वार्ड नंबर 5 संजय धीमान, वार्ड नंबर 6 बलदेव राज, वार्ड नंबर 7 वीना देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर नायब तहसीलदार रमेश शर्मा, दीप कुमार, राजेंद्र वमजो, अनिल धीमान, पंकज, सुरजीत सिंह, अरुण सोनी, राकेश शर्मा, अनिल कुमार, राजकुमार, देशराज, मनोज दुग्गल आदि उपस्थित रहे। शपथ समारोह में सभी पार्षदों ने सपना सोनी के नाम का समर्थन किया और सपना सोनी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष सपना सोनी ने अध्यक्ष और उनके पति अश्वनी सोनी ने वार्ड 4 के पार्षद की शपथ ली। उपाध्यक्ष पद के लिए संजय धीमान को सभी ने नामांकित किया। इसके बाद संजय धीमान को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed