फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sanskrit College of Chakmoh

संस्कृत कॉलेज चकमोह के सरकारी अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव पारित

Sat, 13 Feb 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध की ओर से संचालित संस्कृत महाविद्यालय चकमोह के अधिग्रहण को लेकर न्यास ने बैठक में प्रस्ताव पारित किया है। इसमें सरकार से मांग की गई है कि हर जिले में संस्कृत कॉलेज खोलने की सरकार की योजना के तहत इस महाविद्यालय का अधिग्रहण किया जाए, ताकि जिले के लोगों को संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सरकारी महाविद्यालय मिल सके।
विज्ञापन

वर्तमान में बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास इस कॉलेज का संचालन करता है। इसके लिए मंदिर न्यास हर साल करोड़ों रुपये खर्च करता है। शिक्षण संस्थानों के लिए न्यास 15 करोड़ से अधिक राशि खर्च करता है। कॉलेज का यदि सरकारीकरण कर दिया जाए तो न्यास का पैसा मंदिर में श्रद्धालुओं को सुविधाएं विकसित करने में खर्च किया जा सकता है।
विज्ञापन

न्यास के सदस्यों सुरेश चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पवन जगोता, रमेश शर्मा, नरेश कुमार, कमल नयन ने बताया कि कॉलेज का सरकारीकरण करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। न्यास ने प्रस्ताव पारित किया है कि कॉलेज का सरकारीकरण किया जाए, ताकि जिले को सरकारी संस्कृत कॉलेज मिल सके। लोगों की इस मांग को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम के समक्ष भी उठाया है। बाबा बालक नाथ न्यास दियोटसिद्ध के अध्यक्ष एवं एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि न्यास की बैठक में कॉलेज के अधिग्रहण को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसे सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed