{"_id":"57a763594f1c1b356a2b959f","slug":"sandhol-sujanpur-road-three-hours-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"संधोल-सुजानपुर सड़क तीन घंटे बंद, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संधोल-सुजानपुर सड़क तीन घंटे बंद, घरों में घुसा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से हो रही भारी बारिश के कारण जिला में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। रविवार सुबह करीब आठ बजे भारी बारिश के कारण सुजानपुर संधोल सड़क मार्ग दोबारा बंद हो गया। करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद इस सड़क पर आवाजाही बहाल हो सका।
विज्ञापन
पेयजल योजनाओं के मुख्य स्रोतों में गाद आने से मशीनों को बंद कर दिया गया जिससे पानी की सप्लाई भी बाधित हुई। वहीं बिजली की एचटी लाइनों पर पेड़ गिरने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी ठप रही है। आसमानी बिजली गिरने से कई उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण भी जल गए।
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण खैरी में पुल के पास ल्हासा गिरने से मार्ग सुबह 11 बजे तक अवरुद्ध रहा। कड़ी मशक्कत के बाद विभाग ने मार्ग बहाल किया। इससे वाहन चालकों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सलौणी से नादौन सड़क पर जगह-जगह ल्हासे गिरे हुए हैं।
विज्ञापन
बढेड़ा के पास तीखे मोड़ पर डंगे के साथ सड़क भी धंस गई जिससे यहां हादसों का खतरा बढ़ गया है। इतना ही नहीं ब्यास पुल नादौन का एक मुहाना तेज पानी के बहाव में बह गया है। इससे पुल को खतरा पैदा हो गया है। जिलाभर की सड़कों की निकासी नालियां अवरुद्ध होने से पानी सड़कों पर बह रहा है।
इससे सड़कें नालों में तबदील हो गई है। नादौन कस्बा के सभी वार्डों में रास्तों की हालत खराब होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो रही है। इस कारण बारिश का पानी और कीचड़ लोगों के घरों में घुस रहा है। वहीं नादौन में बारिश और तूफान से मक्की की फसल भी खेतों में बिछ गई है।
ल्हासा गिरने से सुजानपुर संधोल सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जेसीबी से मलबा हटा कर सड़क मार्ग को बहाल कर दिया गया है।
-देवराज, एसडीओ लोनिवि टौणीदेवी।
बिजली की एचटी लाइनों पर बांस और पेड़ गिरने से कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। कुछ उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण भी खराब हुए हैं।
आरके आनंद, एसडीओ बिजली बोर्ड हमीरपुर