{"_id":"695188dc0d1f6424d8005e24","slug":"sanatan-culture-can-show-the-world-a-new-path-rakesh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-178361-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन संस्कृति दुनिया को दिखा सकती है नई राह : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन संस्कृति दुनिया को दिखा सकती है नई राह : राकेश
Mon, 29 Dec 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
हिंदू एकता समागम में गायक पल्लवी चंदेल के भजनों पर थिरकते लोग। संवाद
हमीरपुर। पेंशनर भवन हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज बस्ती हमीरपुर की ओर से हिंदू एकता समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्य नारायण मंदिर हमीरपुर के मुख्य महंत राकेश दास मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बताया कि हमें अपनी संस्कृति के मूल को पहचाना चाहिए।
वर्तमान समय में सनातन संस्कृति ही पूरी दुनिया को एक नई राह दिखा सकती है। हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जगवीर ने बताया कि भारत की भूमि स्वर्ग और मोक्ष का मार्ग दिखाने वाली है। देवता भी इस पुण्य भूमि पर मनुष्य रूप में जन्म लेने के लिए लालायित रहते हैं।
आज पर्यावरण को लेकर विश्वभर में जो चुनौतियां हैं, उन चुनौतियों का समाधान तभी हो सकता है, जब हम अपने पर्यावरण के प्रति सजग और जागरूक होंगे। समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की गई। इससे पहले गायक पल्लवी चंदेल के भजनों पर लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महंत वचन दास, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह सचिव पंकज भारतीय, सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष विजय पुरी, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद आयोजन समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।