फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Samrat Baadal rides a bike blindfolded

आंखों पर पट्टी बांध सम्राट बादल ने दौड़ाई बाइक

Fri, 22 Jul 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Fri, 22 Jul 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
Samrat Baadal rides a bike blindfolded
आंख पर पट्टी बांधी। - फोटो : file photo

जादूगर सम्राट बादल ने इंद्रपाल चौक में आंखों पर काली पट्टी बांधकर मोटरसाइकिल दौड़ाया। मोटरसाइकिल को नगर पंचायत प्रधान रीना देवी ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

विज्ञापन


अपने पीछे चल रहे मोटरसाइकलों के काफिले के साथ सम्राट बादल आंखों पर पट्टी बांधकर दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। शाम साढ़े सात बजे विधिवत रूप से रंगीन मायाजाल का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सम्राट बादल ने कहा कि रोजाना साढ़े 12 बजे दोपहर और शाम साढ़े सात बजे राजेंद्रा पैलेस गगाल, नादौन में करतब दिखाएंगे। प्रदेश के मंडी के धर्मपुर निवासी सम्राट बादल 10 प्रदेशों में 13 हजार से ज्यादा शो कर अपने जादू का हुनर दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट बादल ने शो में खाली हाथों से नोटों की बारिश करना, जादूगर के शरीर के दो टुकड़े कर अलग-अलग दिखाना, लड़की को 10 फुट हवा में उड़ाना, लोहे का भाला लड़की के पेट के पार कर दिखाने जैसे करतब दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed