फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Samples of 40 food items filled before Diwali

दीपावली से पहले भरे 40 खाद्य पदार्थों के सैंपल

Sun, 31 Oct 2021 08:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस त्योहारी सीजन में जिलाभर से 40 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। दिवाली से पूर्व विभिन्न त्योहारों पर इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विभाग ने जिलाभर में यह कार्रवाई की है। इन 40 सैंपलों में से 24 सैंपल तो मिठाइयों के ही हैं। जिनमें रसगुल्ले, गुलाब जामुन, जलेबी और बरफी सहित अन्य मिठाइयां शामिल हैं। जबकि, 16 सैंपल अन्य खाद्य पदार्थों जिनमें नूडल्स, रस, चिल्ली चीज, पेस्ट्री, चावल, दाल, पके हुए चावल आदि खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें से अधिकांश खाद्य पदार्थों और मिठाइयों को तो जिले के लोगों ने खाया भी है। शिकायत और औचक निरीक्षण के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन सैंपलों को भरा है। वर्ष 2020 की दिवाली से पहले भरे गए मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों के आधा दर्जन सैंपल बाद में फेल पाए गए थे। इनमें रसगुल्ले, कलाकंद समेत अन्य मिठाइयां शामिल थीं।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्ता की मिठाइयां उपलब्ध करवाने के लिए अब विभाग दिवाली से एक दिन पूर्व भी जिलाभर में सैंपलिंग करेगा, ताकि उपभोक्ताओं को खराब व गलत मिठाइयां न बेची जाएं। वहीं, भरे गए सैंपलों में से जिन सैंपलों की रिपोर्ट फेल होगी, उन विक्रेताओं पर विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाला ने कहा कि दिवाली से पूर्व 24 मिठाइयों, जबकि 16 अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। दिवाली से पिछले दिन भी जिलाभर में मिठाइयों की सैंपलिंग की जाएगी, ताकि लोगों को उचित गुणवत्ता की मिठाइयां मिलें। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed