{"_id":"5e25e2398ebc3e7d63322572","slug":"sample-hamirpur-hp-news-sml3216503117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हमीरपुर की दुकान की किशमिश का सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हमीरपुर की दुकान की किशमिश का सैंपल फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय की एक दुकान की किशमिश के सैंपल फेल हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाईपास हमीरपुर के पास दुकानों से पांच सैंपल लिए थे। इन सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को विभाग के पास पहुंच गई है। इस दौरान पांच सैंपलों में से किशमिश एक सैंपल मिस ब्रैडिंग के चलते फेल हुआ है। किशमिश की पैकेजिंग व लेबलिंग आदि ठीक न होने के चलते उक्त सैंपल फेल हो गया है। बता दें कि इस दौरान सूजी, शक्कर, आचार, नमकीन आदि के सैंपल भी विभाग ने भरे थे। जिसमें इन चार की रिपोर्ट तो सही आई है, लेकिन किशमिश का एक सैंपल मिस ब्रैडिंग के चलते फेल हो गया है।
दुकानदार को विभाग की ओर से जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा व नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि विभाग की ओर से जिलाभर से सैंपल उठाए गए थे। जिनमें से हमीरपुर, भोटा व रंगस क्षेत्र की दुकानों के मिठाई के सैंपल फेल हो गए थे। इसके अलावा विभाग ने कई अन्य सैंपल भरे हैं। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। इस दौरान विभाग ने दूध, पनीर, खोया आदि के सैंपल उठाकर जांच के लिए भेजे हैं। असिस्टेंट कमिश्नर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग हमीरपुर अरुण चौहान ने कहा कि जिला मुख्यालय की एक दुकान का किशमिश का सैंपल फेल हुआ है। किशमिश का सैंपल मिस ब्रैडिंग के चलते फेल हुआ है। पांच सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जिनमें से चार सही हैं। दुकानदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।