{"_id":"6a933727b732b9659108d81a","slug":"sampark-tv-devices-faulty-in-35-district-schools-digital-learning-affected-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-206474-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिले के 35 स्कूलों में संपर्क टीवी डिवाइस \nखराब, डिजिटल पढ़ाई हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिले के 35 स्कूलों में संपर्क टीवी डिवाइस खराब, डिजिटल पढ़ाई हो रही प्रभावित
Sun, 30 Aug 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को कार्टून और रोचक वीडियो के माध्यम से विज्ञान, अंग्रेजी और गणित समझाने की योजना धीमी पड़ गई है। तकनीकी खराबी के चलते पिछले एक माह से 35 स्कूलों में संपर्क टीवी डिवाइस खराब पड़े हैं।
इससे शिक्षक कक्षा में इनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का लाभ नहीं मिल रहा है। संपर्क फाउंडेशन की ओर से जिले के छह शिक्षा खंडों के 210 सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को कठिन विषयों को आसानी से समझाने के उद्देश्य से संपर्क टीवी डिवाइस उपलब्ध करवाए गए हैं।
इनके माध्यम से विज्ञान, अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई कार्टून और रोचक वीडियो के जरिए करवाई जाती है।
फाउंडेशन ने स्कूलों में खराब डिवाइसों को चिह्नित कर लिया है, लेकिन अभी तक इनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इसके चलते स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
शिक्षकों ने संपर्क फाउंडेशन के सदस्यों से खराब डिवाइसों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी न हो।