{"_id":"68629696aa608c77cd04da6d","slug":"sameerpur-team-became-winner-in-volleyball-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-159930-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में समीरपुर की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में समीरपुर की टीम बनी विजेता
Tue, 01 Jul 2025 07:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 01 Jul 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
अमनेड में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: युवक मं
अमनेड ने आयोजित प्रतियोगिता में 17 टीमों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ताल(हमीरपुर)। युवक मंडल अमनेड की ओर से एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक आशीष शर्मा ने किया। उन्होंने आयोजन को लेकर युवक मंडल को बधाई दी और युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। युवक मंडल के प्रधान हनीश ठाकुर ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता दिन रात करवाई गई। इसमें सत्रह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन अमनेड पंचायत प्रधान पवन कुमार धीमान ने किया। प्रतियोगिता में समीरपुर की टीम विजेता, जबकि बधानी की टीम उपविजेता रही। युवक मंडल की ओर से विजेता टीम को 8100 रुपये और ट्राॅफी तथा उपविजेता टीम को 6100 रुपये और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। आगामी समय में भी युवक मंडल की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।