फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Salon operator caught from home with 25 grams of chitta in Pratap Nagar

Hamirpur (Himachal) News: प्रताप नगर में 25 ग्राम चिट्टे सहित सैलून संचालक घर से दबोचा

Sat, 26 Apr 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 26 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सदर थाना हमीरपुर पुलिस ने देर रात 11:00 बजे तक कार्रवाई को दिया अंजाम
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के मामले हैं दर्ज
नशे का आदी है युवक, नशा मुक्ति केंद्र में भी रहा है दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सदर थाना हमीरपुर के तहत नगर निगम हमीरपुर ने वार्ड नंबर 3 प्रताप नगर में एक युवक को उसके घर से 25 ग्राम चिट्टे के साथ धरा गया है। आरोपी युवक नशे का आदी है और वह पहले नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका है।
इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। नशे की यह बड़ी खेप सदर थाना हमीरपुर पुलिस की टीम ने बरामद की है। सदर थाना के प्रभारी आदेश ठाकुर की नेतृत्व में शनिवार रात 11:00 बजे तक इस मामले में कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर आरोपी अभिनव ठाकुर के घर प्रताप नगर स्थित घर पर पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन

आरोपी हमीरपुर बाजार में ही एक सैलून चलाता है। दबिश के दौरान आरोपी युवक को 25 ग्राम चिट्टे के साथ धरा गया। पुलिस की कार्रवाई रात 11:00 तक चली है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि दो दिन पहले भी सदर थाना पुलिस टीम ने मंडप नामक जगह से चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था। यह आरोपी भी पुलिस डिमांड पर हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार हमीरपुर पुलिस की नशे की तस्करी पर कार्रवाई जारी है। खास बात यह है कि पुलिस आरोपियों को जाल बिछाकर उनके घरों से ही नशे की खेप के साथ दबोच रही है। इससे पहले भोरंज और बड़सर में पुलिस इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दे चुकी है।


कोट
मामले में छानबीन जारी है। आरोपी युवक को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था। नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है।
-भगत सिंह ठाकुर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed