फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sale will be done according to the timetable in Badsar Canteen, Decision taken to avoid infection during covid period, sale of goods from August 1 to 31

बड़सर कैंटीन में समय सारिणी के अनुसार होगी बिक्री

Fri, 23 Jul 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। सीएसडी कैंटीन बड़सर में ग्रोसरी सामान की बिक्री के लिए समय सारिणी निर्धारित की गई है। जिसमें तय तिथि के अनुसार ही सामान दिया जाएगा। कैंटीन में ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो इसको ध्यान में रखते हुए कैंटीन में पंचायतों के अनुसार ही बिक्री करने का निर्णय लिया है। कैंटीन में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक सामान की बिक्री के लिए तिथि तय की गई है। पंचायतों से संबंधित लोगों को अपने दोनों कार्ड के साथ अपना पैन कार्ड और एटीएम कार्ड साथ लेकर आना होगा। अगर आपका कार्ड रिन्यू होना है तो डिस्चार्ज बुक या पीपीओ की फोटो कॉपी भी साथ लानी होगी। कैंटीन परिसर में अलग-अलग तारीख को अलग-अलग पंचायत के लोगों के लिए दिन तय किया है। समय सारिणी के अनुसार कैंटीन से ग्रोसरी का सामान निम्न तिथियों को विभिन्न पंचायतों के लोग खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

कैंटीन के मैनेजर कर्नल धर्मेंद्र पटियाल ने बताया कि 2 अगस्त को बड़सर, मक्कड़, जौड़े अंब, कनोह, 3 अगस्त को बणी, भकरेड़ी, धबडिय़ाणा, दंदवीं, 4 अगस्त को धुंदला, करमाली, तनोह, मलांगड़, 5 अगस्त को अरलु, जसाना, पिपलु, सिहाना, चम्यारी, सुखडियाल, 6 अगस्त को समैला, रैली, जजरी, समताना, जमली, 9 अगस्त को ग्यारा ग्रां, झंझयानी, पथलियार, 10 अगस्त को कुलेहड़ा, मोरसु, सौर, पटेरा (भोटा), धंगोटा, 11 अगस्त को कड़साई, ननावां, कलौहण, सरेड़ी, 12 अगस्त को बंगाणा (मुछाली), हटली, डोहगी, धनेट, 13 अगस्त को टिप्पर, ज्योली देवी, बल्याह, दांदड़ु, हड़ेटा, 14 अगस्त को गलोड़, उट्टप, गोईस, गाहलियां (आधा दिन), 16 अगस्त को उसनाड़ कलां, शाहतलाई, नघियार, 17 अगस्त को धनेड, बलौणी, चंगर, मैड़, फाहल, लड़हा, 18 अगस्त को चकमोह, दलचेहड़ा, कलवाल, कठियाना, 19 अगस्त को घंघोट, सकरोहा, गारली, कोहडरा, क्यारा बाग, 20 अगस्त को महारल, सठवीं, बड़ाग्रां, झनैन, 21 अगस्त को टिक्कर राजपूतां, घोड़ी धबीरी (आधा दिन), 26 अगस्त को धनेटा, पनसाई, मनसाई, कश्मीर, पन्याली, 27 अगस्त को लठयानी, बुढ़ान, त्यूंगली, बडगांव गलु, कोशरियां, 28 अगस्त को करेर, पाहलु, लोहडर (आधा दिन) व 31 अगस्त को बिझड़ी, बल्ह बिहाल, भैल, सोहारी से संबंधित लोगों को बड़सर कैंटीन में ग्रोसरी से संबंधित सामान की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed