फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Salary increase of head teachers should be restored soon

Hamirpur (Himachal) News: मुख्य शिक्षकों की वेतन वृद्धि जल्द की जाए बहाल

Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की विशेष बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सुजानपुर में संपन्न हुई। इसमें सभी जिला के अध्यक्षों, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य शिक्षकों की वेतन वृद्धि, खंड स्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा के पद पर सहायक खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के पद को सृजित करना, शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए 30 किलोमीटर की क्लबिंग का विरोध, खेलकूद प्रतियोगिता के लिए शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराए बजट और अनेक शिक्षक हितों के मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन



इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शीघ्र ही प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदेश स्तरीय शिष्टमंडल विभागाध्यक्ष और प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी मांगों के समाधान के लिए मिलेगा। इस अवसर पर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मुख्य संरक्षक राम सिंह राव, राकेश पटियाल संयुक्त महासचिव, कोषाध्यक्ष कृष्णपाल, देश राज शर्मा, नारायण शर्मा दिनेश सरोच, सुनील ठाकुर, बाबू राम कौंडल, मोहन सिंह सकलानी, प्यार चंद सकलानी, अनिल भाटिया, रजनीश, प्रमोद चौहान, कल्याण नेगी, सुरेंद्र नेगी, पवन भारद्वाज, रमेश शर्मा, कुशल शर्मा, राकेश, रमेश बिजलवान, अनुराधा मोहिल, ममता नेगी, ऋचा सहित अनेक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed