फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sainik School students showed amazing feats in the annual function

Hamirpur (Himachal) News: वार्षिकोत्सव में सैनिक स्कूल के छात्रों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Fri, 25 Oct 2024 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत वीर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई
विज्ञापन

90 प्रतिशत और इससे अधिक अंक हासिल करने वाले कैडे्टस को मैरून ब्लेजर से सम्मानित किया

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा ने अपना 47वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी पंकज ने शिरकत की। लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सिंह प्रशासनिक अधिकारी, उप प्रधानाचार्य कमांडर संदीप सिंह विर्क एवं विद्यालय के कर्मचारियों और कैडे्टस ने स्कूल प्रांगण में मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। सामूहिक एरोबिक प्रदर्शन, ध्वज प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भंगड़ा, डोगरी नृत्य आदि ने समारोह को मनमोहक बना दिया। वहीं, छात्रों ने हैरतअंगेज करतब दिखा सबको चकित कर दिया।

प्रशासनिक अधिकारी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि स्कूल हमेशा कैडेट्स के लिए एक अनुकूल शिक्षण वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में विजेताओं को ट्रॉफियां प्रदान कीं। सतलुज हाउस ने प्रतिष्ठित मेजर नीरज शर्मा एनडीए ट्रॉफी, कैप्टन नितिन गौतम साहित्यिक ट्रॉफी, प्राइमरी ट्रॉफी और मेजर सुधीर वालिया कॉक हाउस ट्रॉफी जीती। रावी हाउस ने जेओसी-इन-सी वेस्टर्न कमांड अकादमिक ट्रॉफी, मेजर राकेश शर्मा खेलकूद ट्रॉफी और माइनर ट्रॉफी जीती। इसके अलावा 2023-24 में अनुरूप परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले कैडे्टस को भी मैरून ब्लेजर से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने विद्यालय प्रशासन और कर्मचारियों के उनके अथक परिश्रम, समर्पण और इस स्कूल को देश और राज्य का एक प्रमुख संस्थान बनाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा कैडे्टस को हमारे राष्ट्र को सबसे अच्छा बनाना चाहिए और उन्हें उच्च नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए ताकि वे भविष्य में अपनी भरपूर क्षमताओं के साथ देश की सेवा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed