फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rudraksh Rakhi became the choice of people, getting it for 20 rupees

रुद्राक्ष राखी बनी लोगों की पसंद, 20 रुपये में मिल रही

Fri, 05 Aug 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rudraksh Rakhi became the choice of people, getting it for 20 rupees
बचत भवन में लगे राखी मेले में रखी रुद्राक्ष राखी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने वेस्ट मैटीरियल, सजावट के सामान और रुद्राक्ष के बीज से सुंदर और आकर्षक राखियां तैयार की है। रुद्राक्ष और लोहे की तार से बनी राखियां लोगों की पहली पसंद बन रही हैं। खास बात यह है कि यह राखियां बाजार से कम दाम पर 10, 20 और 30 रुपये में बचत भवन हमीरपुर की दुकानों की ऊपरी मंजिल पर मिल रही हैं। शुक्रवार को यहां स्वयं सहायता समूहों के राखी मेले का शुभारंभ उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने किया। यह राखी मेला जिला विकास अभिकरण के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें जिले के सभी खंडों से दो-दो स्वयं सहायता समूह राखियां और अन्य उत्पाद बेच रहे हैं। खास बात यह है कि यहां सुंदर और कम दाम पर राखियां मिल रही हैं। इस राखी मेले में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, अनमोल स्वयं सहायता समूह, कान्या जी क्रिएशन स्वयं सहायता समूह, त्रिशा स्वयं सहायता समूह, राधे कृष्णा स्वयं सहायता समूह, ओम साईं राम स्वयं सहायता समूह क्रस्ट आदि सहित अन्य स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड हमीरपुर की ओर से लगाए गए राखी के स्टॉल पर रुद्राक्ष की राखियां सजाई गई हैं। इस राखी की मांग अधिक है। ऐसी 2,000 राखियां शिमला स्थित विभाग के मुख्यालय भेजी गई हैं। इस मौके पर एडीएम जितेंद्र सांजटा, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए केडीएस कंवर, परियोजना निदेशक एनआरएलएम लतिका सहजपाल, कुलदीप सिंह, विनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed