{"_id":"60d340048ebc3e33571ad892","slug":"ruckus-over-the-allocation-of-shops-in-sujanpur-hamirpur-hp-news-sml374537295","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में दुकानों के आवंटन पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में दुकानों के आवंटन पर बवाल
विज्ञापन
सुजानपुर में रेहड़ी फड़ी वालों के लिए बनाई गई नई दुकानें।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर ( हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर क्षेत्र में नवनिर्मित दुकानों को आवंटित करने पर भाजपा दोफाड़ हो गई है। बुधवार को नगर परिषद की बजट बैठक में दुकानों के मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ। नगर परिषद में भाजपा समर्थित पार्षदों ने बुधवार को बैठक में प्रस्ताव पारित कर गलत आवंटन को रद्द करने की मांग उठाई है।
पार्षदों का कहना है कि धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट के माध्यम से करीब 60 लाख रुपये खर्च कर पांच दर्जन दुकानों का निर्माण रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए किया गया। लेकिन प्रशासन ने नगर परिषद के पार्षदों को विश्वास में लिए बगैर ही यह दुकानें उन लोगों को भी आवंटित कर दीं। दुकान आवंटन में भाई-भतीजावाद के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को भी शिकायत पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्षदों ने कहा कि दुकानें उन रेहड़ी-फड़ी वालों को दी जानी थी जो यहां बरसों से शहर में बैठकर अपनी आजीविका कमा रहे हैं। कइयों के परिवार के मुखिया की मृत्यु हो चुकी थी इनके नाम तहबाजारी की पर्ची कटती थी। ऐसे अपात्र लोगों को भी दुकानें आवंटित कर दी गई। महत्वपूर्ण पहलू है कि इनमें कुछ ने दुकानदारी करना छोड़ दी थी। नगर परिषद के उपाध्यक्ष पवन कुमार, वार्ड पार्षद शकुंतला देवी, वार्ड पार्षद सुनीता देवी, वार्ड पार्षद नीता सुडियाल, वार्ड पार्षद सुविता महाजन सहित पांच भाजपा समर्थित पार्षदों ने प्रस्ताव पारित उपायुक्त हमीरपुर और मुख्यमंत्री से इसकी जांच व आवंटन को रद्द करने की मांग उठाई है। नगर परिषद के ईओ संजय कुमार ने बताया कि पांच पार्षदों के बहुमत ने यह प्रस्ताव पारित किया है जिसकी सूचना उपमंडल अधिकारी नागरिक को भेजी जा रही है।
बाक्स:
नगर परिषद सुजानपुर का बजट पारित
सुजानपुर। नगर परिषद सुजानपुर का वित्तीय वर्ष 2021-22 का अनुमानित बजट नगर परिषद की बैठक में ध्वनिमत से पारित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष वीना देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सभी पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में 5.48 करोड़ अनुमानित आय, जबकि 4.55 करोड़ रुपये व्यय होने की बात कही गई। आय में टैक्स, गवर्नमेंट ग्रांट, तहबाजारी, लाइसेंस फीस आदि से होने वाली आय को दर्शाया गया। जबकि व्यय में वेतन, स्ट्रीट लाइट व अन्य खर्च का अनुमान लगाया गया।