{"_id":"570797c04f1c1b7053c810c8","slug":"ruckus-over-admission-prospectus-at-girl-school-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स स्कूल में एडमिशन प्रोस्पेक्टस को लेकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स स्कूल में एडमिशन प्रोस्पेक्टस को लेकर बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
दाखिले को इंतजार ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स हमीरपुर में एडमिशन प्रोस्पेक्टस को लेकर बवाल हो गया है। दस जमा एक और जमा दो में प्रवेश के लिए यहां छात्राओं से प्रोस्पेक्टस के लिए 25 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन के इस निर्णय से यहां प्रवेश लेने आने वाली छात्राओं में रोष है।
विज्ञापन
छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन के इस फैसले का विरोध करते हुए इस प्रथा को शीघ्र बंद करने की मांग की है। प्रदेश भर के स्कूलों में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में एडिमशन हो रही हैं। इसके लिए 10 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क डेडलाइन निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क के साथ 15 अप्रैल तक प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
रावमापा हमीरपुर ब्वायज में भी प्रोस्पेक्टस की व्यवस्था थी। प्रिंसिपल राजेंद्र वर्मा ने स्कूल में आते ही इसे बंद कर दिया। अब यहां बच्चों को निशुल्क एडमिशन फार्म उपलब्ध करवाया जा रहा है। हालांकि एडमिशन शुल्क लिया जा रहा है लेकिन गर्ल्स स्कूल में प्रोस्पेक्टस की बाध्यता से अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन
अभिभावक अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, प्रदीप वर्मा, सुनील कुमार और सुरेश धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार जहां स्कूलों में निशुल्क शिक्षा, पुस्तकें, निशुल्क वर्दी और फ्री बस सुविधा प्रदान कर रही है। ऐसे में गर्ल्स स्कूल में गरीब बच्चों से प्रोस्पेक्टस के रूप में 25 रुपये वसूलना सरकार की शिक्षा नीति पर ही सवाल उठा रही है। अभिभावकों ने इस व्यवस्था को शीघ्र बंद करने की मांग की है।
स्कूलों में यह है प्रवेश शुल्क
कक्षा आर्ट्स कॉमर्स मेडिकल नॉन मेडिकल
+1, +2 557 527 617 587
स्कूल प्रबंधन समिति के निर्देश पर प्रोस्पेक्टस छापे गए हैं। प्रोस्पेक्टस में स्कूल के इतिहास, टीचिंग स्टाफ, शुल्क जैसी अहम जानकारियां होती हैं। अगर कोई प्रोस्पेक्टस नहीं खरीदना चाहता है तो जबरदस्ती नहीं की जा सकती। प्रोस्पेक्टस के बिना भी एडमिशन होगी।
- नीना ठाकुर, प्रिंसिपल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या हमीरपुर