फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rs 72 lakh penalty imposed on the construction company

कंस्ट्रक्शन कंपनी को 72 लाख रुपये लगाई पेनल्टी

Thu, 17 Mar 2022 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rs 72 lakh penalty imposed on the construction company
10 नवंबर 2021 को अमर उजाला में प्रकाशित खबर। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। टेंडर शर्तों के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर निर्माण कार्य पूरा न करने पर उत्तर प्रदेश की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को 72 लाख रुपये की पेनल्टी लगी है। इससे पूर्व लोक निर्माण विभाग ने संबंधित कंपनी को कई बार नोटिस भी जारी किए, लेकिन कंपनी ने सड़क का कार्य पूरा नहीं किया। करीब पौने करोड़ की इस पेनल्टी के बाद लेटलतीफी बरतने वाले अन्य ठेकेदारों में भी हड़कंप है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में एक सड़क का स्तरोन्नयन कार्य कर रही उत्तर प्रदेश की कंपनी टेंडर शर्तों के मुताबिक अपना काम पूरा नहीं कर पाई है। निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने के चलते स्थानीय जनता को धूल-मिट्टी और कंकर से परेशानी हो रही है। सड़क पर पड़े कंकरों की वजह से दोपहिया वाहन स्किड हो रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कुठेड़ा, चलोखर, री-बनाल करीब पौने दस किलोमीटर सड़क के स्तरोन्नयन का कार्य उत्तर प्रदेश की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को जुलाई 2020 में आवंटित हुआ था। इस सड़क का भूमि पूजन केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया था। 9.980 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क के स्तरोन्नयन का कार्य 6.61 करोड़ में संबंधित कंपनी को दिया गया था। साथ ही आगामी पांच साल तक सड़क के रखरखाव का कार्य भी इसी कंपनी को 57.37 लाख रुपये में आवंटित किया गया। टेंडर शर्तों के मुताबिक संबंधित कंपनी को यह कार्य जुलाई 2021 तक पूरा करना था, जोकि अभी तक नहीं हो पाया। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने संबंधित कांट्रेक्टर को लाखों की पेनल्टी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तकनीक से बनेगी यह सड़क
सुजानपुर विस क्षेत्र के तहत बनने वाली करीब दस किलोमीटर सड़क को विशेष तकनीक से बनाया जा रहा है, ताकि यह लंबे समय तक टिकाऊ क्षमता के साथ लोगों को सुविधा प्रदान करे। इस सड़क पर मिट्टी का कार्य 27477 घन मीटर, जीएसबी 125 मोटी परत एग्रीगेट 75 मिलीमीटर से 75 माइक्रान साइज ग्रेड एक-1350 घन मीटर इस्तेमाल होगा। इसके अलावा डब्ल्यूएमएम 75 मिलीमीटर एग्रीगेट 53 मिलीमीटर से 75 माइक्रॉन 4286 घन मीटर होगा। विटुमनस की परत में प्राइमर कोट ईमलशन एसएसआई-34157 वर्ग मीटर, टैक कोट विटुमन ईमलशन आरएसआई- 3457 वर्गमीटर, बीएम 50 मिलीमीटर की मोटी परत कुल मिश्रण 1707 घन मीटर विटुमन वीजी-30 और डामरीकृत परत 25 मिलीमीटर विटुमन परत कुल मिश्रण 853 घन मीटर का इस्तेमाल होगा।

उधर, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी ने कहा कि इस सड़क का कार्य उत्तर प्रदेश की एक कंपनी को आवंटित हुआ है, जोकि जुलाई 2021 में पूरा करना था। निर्माण कार्य में ढिलाई बरतने पर संबंधित कंपनी को 72 लाख की पेनल्टी लगाई गई है। अगर तय समय में कार्य न किया तो पेनल्टी की रकम और अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed