{"_id":"6400e5c43e3224dac00205e4","slug":"rs-50-per-month-will-be-charged-for-collecting-garbage-in-nadaun-hamirpur-hp-news-c-19-1-76862-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में कूड़ा एकत्रित करने के वसूले जाएंगे प्रति माह 50 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में कूड़ा एकत्रित करने के वसूले जाएंगे प्रति माह 50 रुपये
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के अंतर्गत घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए गत फरवरी माह से शुल्क अनिवार्य कर दिया गया है। प्रति घर और प्रति संस्थान भवन परिसर से फिलहाल 50 रुपये प्रति माह शुल्क तय किया गया है।
मार्च माह आरंभ होते ही फरवरी माह का निशुल्क एकत्रित करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। नगर पंचायत के कर्मचारी घर-घर जाकर प्रतिमाह 50 रुपये प्रति घर शुल्क एकत्रित करने के लिए फील्ड में उतर गए हैं।
इससे पूर्व भी शुल्क इकट्ठा किया गया था। परंतु कुछ लोगों की आपत्ति के बाद इसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। अब न्यायालय के आदेश अनुसार वर्ष 2016 के नियम के आधार पर नगर पंचायत ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में नगर पंचायत सचिव हर्षित शर्मा ने कहा कि गत फरवरी माह से शुल्क की वसूली आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक 50 रुपये प्रति घर के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा।