फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Roots cut, oxygen-giving trees now breathing their last

Hamirpur (Himachal) News: काट दीं जड़ें, अब अंतिम सांसे गिन रहे ऑक्सीजन देने वाले पेड़

Sat, 03 Jan 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 03 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Roots cut, oxygen-giving trees now breathing their last
सलौाणी दियोटसिद्ध सड़क पर कटिंग के बाद सूखे पेड़ और हवा में झूल रही जड़ें। संवाद।
बिझड़ी (हमीरपुर)। सलौणी-दियोटसिद्ध वाया बिझड़ी सड़क पर जड़ें कटने के बाद दर्जनों पेड़ अंतिम सांसे गिन रहे हैं। ऑक्सीजन देने वाले यह पेड़ लगभग सूख चुके हैं। पेड़ों की जड़े हवा में हैं और यह कब उखड़ जाएं कोई भरोसा नहीं।
विज्ञापन

यह सड़क ढटवाल क्षेत्र की जीवनदायिनी होने के साथ दियोटसिद्ध पहुंचने का क्षेत्र के लोगों के लिए अहम मार्ग है। यहां पर सड़क को चौड़ा करने के लिए पिछले साल बरसात से पहले कटिंग की गई है। खास बात यह है कि इस कार्य से पहले वन विभाग से जुड़ी औपचारिकताएं भी पूरी नहीं की गईं।
विज्ञापन

सड़क को चौड़ा करने से पूर्व एफसीए केस की औपचारिकताएं पूरा किया जाना अनिवार्य है। औपचारिकताएं पूरा न होने पर वन विभाग ने यहां पर कार्य को रुकवा दिया है, लेकिन इन सूखते पेड़ों और खतरनाक सफर के लिए आखिर कौन जिम्मेवार है, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क का बहुत बड़ा हिस्सा जंगल के अंर्तगत आता है। एक नहीं, बल्कि कई जगहों और मोड़ पर सड़क मार्ग को चौड़ा करने के लिए कटिंग की गई। बरसात में कई जगहों पर यह पेड़ गिरे हैं, जिन्हें बाद में हटाया गया। कटिंग के बाद सड़क किनारे सटे इन पेड़ों के नीचे से मिट्टी का बहाव हो गया है और जड़ें बाहर निकल गई हैं।
अब यह पेड़ सूख चुके हैं। इस सड़क मार्ग हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं। हजारों श्रद्धालु दियोटसिद्ध इस मार्ग से पहुंचते हैं। एक तरफ बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी एक बड़ा खतरा बन गया है।


---
सड़क निर्माण को रुकवा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने कार्य से पूर्व एफसीए की औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया है। कई बार विभाग को इस बारे में सूचित किया गया है। -कमल किशोर, आरओ, हमीरपुर


हाल ही में यहां पर ज्वाइन किया है। पेमेंट का भुगतान न होने की वजह से भी कार्य रुका है। वन विभाग से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा कर समस्या का समाधान किया जाएगा। -डीसी ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

सलौाणी दियोटसिद्ध सड़क पर कटिंग के बाद सूखे पेड़ और हवा में झूल रही जड़ें। संवाद।

सलौाणी दियोटसिद्ध सड़क पर कटिंग के बाद सूखे पेड़ और हवा में झूल रही जड़ें। संवाद।

सलौाणी दियोटसिद्ध सड़क पर कटिंग के बाद सूखे पेड़ और हवा में झूल रही जड़ें। संवाद।

सलौाणी दियोटसिद्ध सड़क पर कटिंग के बाद सूखे पेड़ और हवा में झूल रही जड़ें। संवाद।

सलौाणी दियोटसिद्ध सड़क पर कटिंग के बाद सूखे पेड़ और हवा में झूल रही जड़ें। संवाद।

सलौाणी दियोटसिद्ध सड़क पर कटिंग के बाद सूखे पेड़ और हवा में झूल रही जड़ें। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article