{"_id":"685d9a4ab9d455432e003387","slug":"room-for-specialist-doctors-ready-in-sujanpur-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-159545-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए कक्ष बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए कक्ष बनकर तैयार
Fri, 27 Jun 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में चार विशेषज्ञों चिकित्सकों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की तर्ज पर विशेषज्ञ चिकित्सक अलग कक्ष में मरीजों की जांच करेंगे।
एक से दो दिनों के भीतर अलग कक्ष में विशेषज्ञ बैठेंगे। सुजानपुर अस्पताल में हाल ही में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ज्वाइन किया है। इनमें गायनी, नेत्र रोग, ऑर्थो और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ शामिल हैं। अभी चारों चिकित्सक अन्य चिकित्सकों के साथ बैठकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मरीजों की बेहतर तरीके से जांच को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कक्षों की जरूरत महसूस हुई। इस पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से चारों चिकित्सकों के लिए अलग से कक्ष तैयार करने की प्रक्रिया कुछ सप्ताह पहले शुरू की गई।
अभी कक्ष तैयार हो गए हैं। फिलहाल इन कक्षों में सामान स्थानांतरित किया जा रहा है। दो से तीन दिन के भीतर गायनी, नेत्र रोग, ऑर्थो मरीजों की अलग से पंक्तियां बनेंगी। सुजानपुर के कार्यकारी बीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रयास कर रहा है। चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग से कक्ष तैयार हो गए हैं। जल्द ही यहां पर चिकित्सक बैठना आरंभ हो जाएंगे। संवाद