फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Role of school management committee is important for the upliftment of children: Ravindra

बच्चों के उत्थान के स्कूल प्रबंधन समिति की भूमिका अहम : रविंद्र

Sat, 03 Aug 2024 06:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा गाजियां स्कूल में एसएमसी के साथ नशा विरोधी प्रकोष्ठ का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला नगरोटा गाजियां में मुख्याध्यापक रविंद्र सिंह पटियाल की अध्यक्षता में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें बच्चों के अभिभावकों ने काफी संख्या में भाग लेकर नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया। मोहिंद्र पाल को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि मीरा देवी, राज कुमारी, सरोजा देवी, राजो देवी, रीतू, सुषमा देवी, वंदना, सुनील कुमार, बलजीत सिंह को स्कूल प्रबंधन समिति का सदस्य चुना गया। मुख्याध्यापक रविंद्र सिंह पटियाल ने कहा कि स्कूल के विकास और बच्चों के उत्थान के लिए स्कूल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका सरकार व शिक्षा विभाग ने निर्धारित की गई है। इसलिए सभी सदस्य स्कूल के विकास में अपना समय-समय पर सहयोग दें। इस दौरान स्कूल में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए नशा विरोधी प्रकोष्ठ का गठन किया गया। मुख्याध्यापक रविंद्र सिंह पटियाल को प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, सुनील कुमार टीजीटी मेडिकल, मीनाक्षी शुक्ला टीजीटी आर्ट्स, हिंद्र पाल, शशि शर्मा पंचायत उप प्रधान और स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र अक्षित को सदस्य बनाया गया।

मुकेश शर्मा बने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
पट्टा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति का गठन प्रधानाचार्य तेज सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से मुकेश शर्मा को अभिभावकों ने अध्यक्ष चुना। इसके अलावा कुसुमलता, सीमा देवी, नीलम कुमारी, राकेश कुमार, पवन कुमार, ममता, किरणा कुमारी, मनोहर लाल, देवराज, सुरेश चंद, दुलुंवी देवी, पंकज राणा व सुनीता देवी को स्कूल प्रबंधन समिति का सदस्य चुना गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed